
Vasant Bhag-3 class 8 - NCERT - 23: वसंत भाग ३ ८वीं कक्षा - एनसीईआरटी - २३
Synthetic audio, Automated braille
Summary
वसंत भाग 3 कक्षा 8 के लिए हिंदी की पाठ्यपुस्तक। यह पुस्तक हिंदी के भाषा संसार में अनेक बोली-भाषा और क्षेत्रीय प्रभावों का समावेश है। ये भाषा संसार के पोषक अंग हैं और धरोहर भी। जब पाठों में आंचलिक पहचान… के साथ रचे गए किसी साहित्य को रखा जाता है तब उसमें लोक प्रचलित शब्द, मुहावरे और क्षेत्रीय परिवेश का चित्रण होता है। कथ्य और कथा परिवेश को तो पाठक पहचान लेता है परंतु भाषा के क्षेत्रीय तत्व अन्य क्षेत्र के पाठकों के लिए अपरिचित होते हैं। इस तरह का साहित्य भाषा के स्तर पर नया अनुभव भी देता है। पाठ चयन करते हुए विषयों के साथ विधाओं का स्तबक बनाने का प्रयास किया गया है। इस गुलदस्ते में यदि एक विषय निबंध की विधा में है तो उसी विषय को दूसरे तेवर में प्रस्तुत करने वाली कविता के चयन का प्रयास भी किया गया है। विविध भाषा-परिवेशों से विद्यार्थी को परिचित कराना भाषा शिक्षण की एक महत्वपूर्ण आवश्यकता है। पुस्तक में इसकी पूर्ति का प्रयास किया गया है।